Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम आज सौंपेंगे 827 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, अमर बाउरी बने बीजेपी विधायक दल के नेता, दिल्ली में ईडी अफसर बन लूटे 3.20 करोड़, दिखने लगा बकरी बाजार में चक्रव्यूह का नजारा, वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को झारखंड के 827 माध्यमिक शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल इन अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटेंगे. चंदनकियारी से विधायक और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी भाजपा के नए विधायक दल के नेता बनाए गए हैं. वहीं मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को विधानसभा में पार्टी का सचेतक घोषित किया गया है. पार्टी के अधिकृत पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर इन दोनों की नियुक्ति की गई है. अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ तो आपने देखी ही होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार सीबीआई के फर्जी अफसर बन कर एक व्यापारी के घर में घुसते हैं और डकैती को अंजाम देते हैं. यह तो हुई फिल्म की बात, लेकिन ठीक इसी तरह की घटना दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में हुई. यहां भी 4-5 बदमाश खुद को ईडी का अफसर बताकर एक बैंकर के घर में घुसे और हवाला की रकम तलाशने के बहाने इस घर से 3 करोड़ 20 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए. भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को बड़ा उलटफेर हो गया. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान की टीम ने 69 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज के ताबड़तोड़ 80 और इकराम अलीखिल के 58 रनों की पारी के दम पर 284 रनों का स्कोर खड़ा किया. 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम3 ओवर में 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-146.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-105.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-77.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-60.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5-45.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/6-37.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/8-26.jpg"

alt="" width="1600" height="1243" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही