Search

 
 
 

बहरागोड़ा के चौरंगी चौक में वेंटीलेटर तोड़ कर तीन दुकानों से 16 हजार की चोरी

 
Lagatar Correspondent Bahragora (Dhanbad): बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चौरंगी चौक में रविवार की रात को अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के वेंटीलेटर तोड़ कर चोरी कर ली. इसकी जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की. भुक्तभोगियों के लिखित आवेदन पर पुलिस प्राथमिक दर्ज कर रही है.
  • सुजीत साव की दुकान से 5000 रुपये ले गए
  • हरेन नाइक के स्टूडियो से कैमरा चुराया
  • मोबाइल दुकान में भी हाथ साफ किया
भुक्तभोगियों के अनुसार सुजीत कुमार साव की सीमेंट दुकान से चोर ₹5000 नगद चुरा ले गए. प्रतिमा स्टूडियो के मालिक हरेन नाइक के स्टूडियो से चोर ₹8000 मूल्य का एक छोटा कैमरा लेकर भागने में सफल रहे, इसके अलावा एक बड़े कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया. विश्वजीत साहू की मोबाइल दुकान से लगभग चोरोंं ने करीब ₹3000 मूल्य के कई हेडफोन एवं मोबाइल एसेसरीज टपा दिये. इस चोरी की जानकारी दुकान मालिकों को तब हुई जब वे सोमवार सुबह अपनी-अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे. जब वे शटर का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि वेंटीलेटर तोड़ा हुआ है तथा सामान बिखरे पड़े हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही