Search

 
 
 

वेस्ट बोकारो कोलियरी में 16 महिलाएं चलाएंगी हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी

 
Jamshedpur :  टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन के कोलियरी में हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी चलाने में 16 महिलाओं को भी लगाया है. ये महिलाएं तीनों शिफ्ट में काम करेंगी. टाटा स्टील ने ऐसा कर पुरुषों और महिलाओं के अनुपात को कम करने के लिए किया है. बुधवार को वेस्ट बोकारो में आयोजित एक कार्यक्रम में इन महिला कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://wp.me/pd6imw-wbY">झारखंड

में देवालय बंद, मदिरालय खुले, जल्द मंदिर नहीं खुले तो पंडित करेंगे आत्मदाह
[caption id="attachment_124132" align="aligncenter" width="300"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/WEST-BOKARO-MAHILA1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं.[/caption] टाटा स्टील ने वूमन@माइंस कार्यक्रम के तहत अनस्किल्ड महिलाओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया है. इस प्रशिक्षण के लिए महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इसमें से 16 महिलाओं को प्रशिक्षित कर हैवी अर्थ मूविंग मशीन चलाने के लिए नियुक्त किया गया है. कार्यक्रम में टाटा स्टील की वीपी (एचआरएम) अत्रेई सरकार, वीपी (रॉ मैटेरियल) डीबी सुंदर रामम, वेस्ट बोकारो के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा, चीफ (एचआरएम) बिजनेस पार्टनर सिद्धार्थ शाह, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सचिव कैलाश गोप और कंपनी के कई पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही