Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य में वैक्सीन के महाअभियान को गति दे रहे बीजेपी के 1624 कार्यकर्ता

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण जरूरी है. राज्य के हर व्यक्ति को कोविड का टीका लगे इसके लिए बीजेपी भी पूरे प्रदेश में महाअभियान चला रही है. पूरे प्रदेश में 1,624 नेता और कार्यकर्ता कोविड टीकाकरण महाअभियान में लगे हैं. ये लोग सभी 27 सांगठनिक जिलों और 513 मंडलों में काम अभियान के गति दे रहे हैं. जिला और मंडल स्तर पर 4-4 बीजेपी कार्यकर्ताओं की यह टीम जनता के बीच जाकर उन्हें कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-got-9-thousand-doses-of-co-vaccine-will-be-vaccinated-on-thursday/124277/">जमशेदपुर

को मिली को-वैक्सीन की 9 हजार डोज, गुरुवार को लगेगा टीका

हर दिन तैयार की जाती है रिपोर्ट

प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कोविड टीकाकरण महाअभियान के लिए 4-4 नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीम बनायी गयी है. हर टीम में एक पार्टी पदाधिकारी, एक डॉक्टर, एक महिला कार्यकर्ता और आईटी सेल के एक कार्यकर्ता को शामिल किया गया है. प्रदेश स्तरीय टीम में पूर्व विधायक और बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ जीतू चरण राम, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू और प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा सिंह शामिल हैं. ये लोग पूरे प्रदेश की टीमों के साथ को-ऑर्डिनेट करते हैं. उनसे रिपोर्ट लेते हैं और हर दिन वैक्सीनेशन से संबंधित रिपोर्ट केंद्र को भेजते हैं. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/the-matter-was-made-on-the-twenty-point-division-between-the-allies-of-hemant-sarkar-know-the-formula/124181/">हेमंत

सरकार के सहयोगी दलों के बीच बीस सूत्री बंटवारे पर बन गई बात!, जानें फॉर्मूला

बीजेपी ने वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियां खत्म की : डॉ जीतू चरण राम

पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि बीजेपी इस महाअभियान के जरिये 18 साल से उपर के हर व्यक्ति को कोविड वैक्सीन दिलवाने का काम कर रही है. प्रदेश, जिला और मंडलों में हेल्प डेस्क लगाकर कोविड टीकाकरण के लिए लोगों का रजिस्ट्रेशन करने से लेकर उन्हें टीका दिलवाने तक में बीजेपी के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी कार्यकर्ताओं की कोशिश से लोगों के बीच टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियां खत्म हुईं. लोग अब टीका लेने के लिए आगे आ रहे हैं, जहां पहले वैक्सीन बचे रह जाते थे, वहीं अब वैक्सीन कम पड़े रहे हैं और वैक्सीन की डिमांड करने वाले ज्यादा हो गये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही