Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में म्यूटेशन के 16,255 मामले लंबित, सेवा गारंटी के बावजूद अटकी दाखिल-खारिज प्रक्रिया

झारखंड में जमीन का दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) कराना आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है. सेवा गारंटी अधिनियम लागू होने के बावजूद कई अंचलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर म्यूटेशन का निष्पादन नहीं हो रहा है. इसका खामियाजा सीधे आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • 30 दिन से अधिक समय से 2,022 आवेदन बिना आपत्ति के लंबित
  • 90 दिन से अधिक समय से 825 मामले आपत्ति के साथ अटके
  • नामकुम अंचल में म्यूटेशन के सबसे ज्यादा 3,108 मामले लंबित
  • लंबित मामलों में कांके अंचल दूसरे स्थान पर
  • सोनाहातू अंचल में सबसे कम मामले लंबित

Ranchi :  झारखंड में जमीन का दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) कराना आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है. सेवा गारंटी अधिनियम लागू होने के बावजूद कई अंचलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर म्यूटेशन का निष्पादन नहीं हो रहा है. इसका खामियाजा सीधे आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.

 

हाल ही में कोडरमा जिले में समीक्षा बैठक के दौरान म्यूटेशन मामलों को लंबित रखने पर पांच अंचल अधिकारियों पर कुल 2.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इसके बाद वहां लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आई. हालांकि, राज्य के अधिकांश जिलों में ऐसी सख्ती नहीं होने के कारण म्यूटेशन के मामले लंबे समये से लंबित पड़े हैं. 

 

रांची जिले की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है.  जिले के विभिन्न अंचलों में कुल 16,255 म्यूटेशन आवेदन लंबित हैं. इनमें 2,022 मामले बिना किसी आपत्ति के 30 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं. जबकि 825 मामले आपत्ति के साथ 90 दिनों से अधिक समय से लंबित पड़े हैं. 

सबसे अधिक लंबित म्यूटेशन आवेदन नामकुम अंचल में हैं, जहां 3,108 मामले लंबित हैं. इसके बाद कांके (2,969), नगड़ी (1,787), रातू (1,159) और बड़गाईं (1,048) का स्थान है. बिना आपत्ति के 30 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों में भी नामकुम सबसे आगे है, जहां 847 आवेदन लंबित हैं. इसके बाद बुंडू (176), मांडर (162), इटकी (130) और बुढ़मू (114) का स्थान है.


वहीं, आपत्ति के साथ 90 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों में भी नामकुम शीर्ष पर है, जहां 180 मामले लंबित हैं. इसके बाद बड़गाईं (136), ओरमांझी (120), कांके (106) और रांची शहर अंचल (103) का स्थान है.



वहीं, सोनाहातू, सिल्ली, राहे और खलारी ऐसे अंचल हैं जहां 90 दिनों से अधिक समय से आपत्ति वाले कोई भी म्यूटेशन मामले लंबित नहीं हैं. सबसे कम कुल लंबित मामले सोनाहातू में हैं, जहां केवल 4 आवेदन लंबित हैं. दूसरी ओर सोनाहातू, सिल्ली, राहे और खलारी ऐसे अंचल हैं, जहां 90 दिनों से अधिक समय से आपत्ति वाले कोई भी म्यूटेशन मामले लंबित नहीं हैं. सबसे कम लंबित मामले सोनाहातू में हैं, जहां केवल चार आवेदन लंबित हैं. 

 

रांची जिला : अंचलवार लंबित म्यूटेशन मामले

अंचल कुल लंबित मामले 30 दिन से अधिक (बिना आपत्ति)   90 दिन से अधिक (आपत्ति सहित)
अनगड़ा  378 53 8
अरगोड़ा 917 24 34
इटकी 192   130  1
ओरमांझी 872 59 120
कांके 2,969 71 106
खलारी 16 0 0
चान्हो 467 80 31
तमाड़     114  72 6
नगड़ी 1,787  43 29
नामकुम 3,108 847 180
बड़गाईं 1,048 40 136
बेड़ो 260 23 1
बुढ़मू     359 114 19
बुंडू 333 176 10
मांडर 401 162  21
रातू   1,159 15 11
राहे 77  3 0
लापुंग 126 0 3
रांची शहर 883 68 103
सिल्ली 57 4 0
सोनाहातू 4 0 0
हेहल 728 38 6
कुल 16,255 2,022 825

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही