Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेनेजुएला में दोहरे भूकंप से अबतक 164 की मौत, मदद को आगे आए कई देश

वेनेजुएला और जापान में आए भूकंप के जोरदार झटकों ने पूरी दुनिया को दहशत में डाल दिया. सबसे गंभीर हालात वेनेजुएला में देखने को मिले, जहां एक ही मिनट के अंतर पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. अभी तक 164 मौतों की पुष्टि हुई है. हालांकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी USGS का अनुमान है कि भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 10 हजार तक हो सकती है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: वेनेजुएला और जापान में आए भूकंप के जोरदार झटकों ने पूरी दुनिया को दहशत में डाल दिया. सबसे गंभीर हालात वेनेजुएला में देखने को मिले, जहां एक ही मिनट के अंतर पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. अभी तक 164 मौतों की पुष्टि हुई है. हालांकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी USGS का अनुमान है कि भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 10 हजार तक हो सकती है.

 

वेनेजुएला में मची तबाही को लेकर स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने अपनी सेना भेजने का फैसला किया है. एक्स पर मंत्रालय ने जानकारी दी कि इमरजेंसी यूनिट की इस टीम में खास तौर पर ट्रेंड किए कुत्ते, रेसेक्यू ऑपरेशन में कैमरे, जियोफोन जैसे खास उपकरण शामिल हैं. इनके अलावा नीदरलैंड ने भी कहै है कि वह वेनेजुएला में एक टीम भेजेगा, इनमें कर्मियों, खोजी कुत्तों और उपकरणों को तैनात करने के लिए 20 लाख यूरो की राशि देगा. 
स्पेन और फ्रांस ने भी बचावकर्मी भेजने की पेशकश की है. जर्मनी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर  सेना का कार्गो प्लेन भेजेगा. भारत और चीन ने भी मदद को आगे आए हैं.

 

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (UN OCHA) ने बताया है कि ला गुएरा में 100 से ज्यादा इमारतें ढह गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने संयुक्त राष्ट्र की शहरी खोज और बचाव टीमों को तैनात करने की मंजूरी दे दी है, ताकि वे वहां पहुँचने वाली दूसरी टीमों को लॉजिस्टिक्स और दूसरी तरह की मदद दे सकें. इसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय टीमें ला गुएरा और काराकास पर खास तौर पर ध्यान देंगी, जबकि वेनेजुएला के बाकी इलाकों को नागरिक सुरक्षा और स्थानीय टीमें संभाल रही हैं. रोड्रिगेज ने पहले दी गई जानकारी में बताया था कि ला गुएरा में "दर्जनों" इमारतें ढह गई हैं. उन्होंने इसे देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य और "आपदा क्षेत्र" बताया था.

 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि उन्होंने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से बात की है और बताया है कि वेनेजुएला में आए भूकंप पर अमेरिका की प्रतिक्रिया "बड़ी, तेज़ और असरदार" होगी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही वर्जीनिया और लॉस एंजिल्स से खोज और बचाव दल भेज रहा है. उन्होंने कहा कि गिरी हुई इमारतों में खोजबीन के लिए वेनेजुएला को बहुत मदद की जरूरत होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही