Search

 
 
 

अनुबंधकर्मियों के अनशन का 16वां दिन, सरकार की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं कर्मी

 
Ranchi : झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले 23वें दिन भी अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही. कई हड़ताली कर्मी 16 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं. अब तक सरकार ने हड़ताल खत्म कराने के लिए कोई पहल नहीं की है. मंगलवार को जब सब्र का बंध टूटा, तो हड़ताली कर्मियों ने राजभवन स्थित धरनास्थल से कचहरी चौक तक भिक्षाटन किया.

अनुबंधकर्मियों को नियमित करे राज्य सरकार - वीणा सिंह

पारा मेडिकल कर्मियों की मांग पूरी नहीं हुई है. संघ की महासचिव वीणा ने कहा कि हर दिन धरनास्थल पर कर्मी यह उम्मीद रखते हैं कि शाम तक कोई निर्णय होगा. लेकिन बुधवार को भी कर्मियों के हाथ निराशा ही लगी है. राज्य भर के पारा मेडिकल कर्मी सरकार से नियमित करने की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें – सुनीता">https://lagatar.in/sunita-devi-murder-case-people-take-out-justice-march-demanding-strict-punishment-for-the-accused/">सुनीता

देवी हत्‍याकांड : लोगों ने न‍िकाली न्‍याय पदयात्रा, आरोप‍ियों सख्‍त सजा देने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही