Search

 
 
 

16वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप शुरू, पहले दिन रांची के खिलाड़ियों का दबदबा रहा

 
Ranchi :  रांची के दलादली स्थित आइडियल इंटरनेशनल स्कूल में 16 वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को  हुआ. इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन  मुख्य अतिथि सह विद्यालय की डायरेक्टर सम्बुल आलम, फेंसिंग राज्य संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि स्कूल की प्रिंसिपल मंजू बग्गा, विद्यालय के प्रबंधक प्रणय कुमार और डॉ आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल के छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. साथ ही स्कूल के बच्चों के सामने फेंसिंग का प्रदर्शनी मुकाबला भी खेला गया.

प्रतियोगिता में राज्य भर के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं

इस प्रतियोगिता में राज्य भर के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. 15 दिसंबर को सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता होगी और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. महासचिव जय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से चुने गए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रुप से राज्य संघ के कोषाध्यक्ष करमबीर उरांव, स्कूल प्रबंधक प्रणय कुमार, चीफ रेफरी रामाशीष सिंह सभी सक्रिय टेक्निकल पदाधिकारी और रेफरी मौजूद थे.

आज के परिणाम

सब्रे गर्ल्स (अंडर 10)
  1. सिखा उरांव - रांची
  2. दिव्यांका कुमारी - रांची
  3. मुस्कान छेत्री - रांची
  4. मधुलता - रांची
सब्रे बॉयज ( अंडर 10)
  1. रेयांश सिंह - रांची
  2. हर्ष शर्मा - रामगढ़
  3. प्रियांश उरांव - रांची
  4. आर्ष तिर्की - रांची
ईपी बॉयज ( अंडर 10)
  1. अर्पण टोप्पो - रांची
  2. ओम कुमार साहू - रांची
  3. समर उरांव - रांची
  4. कुणाल कुमार - रांची
फॉइल गर्ल्स ( अंडर 10)
  1. अदिति कुमारी - रामगढ़
  2. दीपिका राज - रांची
3. नियति भगत - रांची
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही