Search

30 जून से 16वें स्टेट जूनियर-सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन रांची में

Ranchi :  16वें राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर बालक/ बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन रांची में होगा. मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स के बॉक्सिंग हॉल खेलगांव में 30 जून से तीन दिवसीय चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा. झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. इस चैंपियनशिप में राज्य भर के लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून से 2 जुलाई तक किया जायेगा. 29 जून से प्रतिभागी आयोजन स्थल पंहुचेंगे. आयोजन समिति के अध्यक्ष सह रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा और सचिव आनंद बिहारी दुबे ने संयुक्त रूप से इस संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-kumar-gaurav-becomes-president-of-jharkhand-state-youth-commission-vishal-amber-and-sunil-tudu-appointed-as-members/">रांची

: कुमार गौरव बने झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, विशाल अंबर व सुनील टुडू सदस्य नियुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//