Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिविल कोर्ट में मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन 17 केस निपटाये गये

 Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट में चल रहे विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन 17 मामले आपसी सहमति से निपटाये गये.  सिविल कोर्ट में 24 जून से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है, जो 28 जून तक चलेगा. विशेष मध्यस्थता अभियान में तलाक संबंधी मामले, वैवाहिक पुनर्स्थापना के मामले, दत्तक ग्रहण के मामले, भरण-पोषण के मामले, बच्चों की संरक्षकता एवं अभिरक्षा के मामले, परिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले  निपटाये गये.

28 मामले विभिन्न न्यायालयों से स्थानांतरित होकर मध्यस्थता केंद्र  में आये थे

इसके अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, घरेलू हिंसा अधिनियम के अन्य मामलों का निस्तारण मध्यस्थों व अधिवक्ताओं के द्वारा किया जा रहा है. मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन कुल 28 (अठाईस) मामले विभिन्न न्यायालयों से स्थानांतरित होकर मध्यस्थता केंद्र रांची में आये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही