Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 17 जिले कोरोना की चपेट में, पांच दिन में मरीजों की संख्या हुई दोगुनी

  • रिम्स में 15 साल का संक्रमित बच्चा भर्ती
  • रांची में सर्वाधिक 59 कोरोना के मरीज
Ranchi :  झारखंड के 17 जिलों में कोरोना पांर पसार रहा है.  महज 5 दिन में यहां कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गयी है. 10 अप्रैल को राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 75 थी. जो 15 अप्रैल को बढ़कर 151 पर पहुंच गया है. वहीं राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में एक कोरोना मरीज (बच्चा) भर्ती है. जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि संक्रमित बच्चे को  आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है. पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. (पढ़ें, मोतिहारी">https://lagatar.in/motihari-8-people-died-after-drinking-poisonous-liquor-six-lost-their-eyesight/">मोतिहारी

: जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, छह की आंखों की रौशनी गयी)

इन जिलों में कोरोना के इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में कोरोना के 3, चतरा में 1, देवघर में 16, दुमका में 2, पूर्वी सिंहभूम में 24, गढ़वा में 1, गिरिडीह में 3, गोड्डा में 1, गुमला में 1, हाजरीबाग में 8, खूंटी में 1, कोडरमा में 7, लातेहार में 7, लोहरदगा में 8, रामगढ़ में 5, रांची में 59 और पश्चिमी सिंहभूम नेम 4 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : सीबीआई">https://lagatar.in/bjp-said-on-cbi-summons-arvind-kejriwal-is-mastermind-of-liquor-scam/">सीबीआई

के समन पर बोली भाजपा, अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला के सरगना हैं

देश में बीते 24 घंटे में मिले 10,753 नये मरीज

बता दें कि देश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,753 नये मामले सामने आये. जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गयी. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 27 मरीजों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,091 पर पहुंच गयी. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/samrat-gang-leader-jaynath-sahu-acquitted-in-two-cases-accused-of-murder-and-attempt-to-murder/">सम्राट

गिरोह का सरगना जयनाथ साहू दो केस में बरी, हत्या और हत्या के प्रयास का केस साबित नहीं कर पाई पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही