Bermo: झारखंड के 17 और मजदूर दुबई में फंसे हैं. इन मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वतन वापसी की गुहार लगाई है. ये सभी 17 मजदूर बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के रहनेवाले हैं. बोकारो के पेंक थाना क्षेत्र के सुरेश महतो, सेवा महतो, चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के भुनेश्वर तुरी, जयनाथ महतो हैं. गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के तापेश्वर महतो, श्यामलाल महतो, कोकील महतो, भीम महतो, हीरालाल महतो, डुमरी थाना क्षेत्र के लीलो महतो, सरिया थाना क्षेत्र के बंधन महतो, युगल महतो, जितेन्द्र हासदा, संजय महतो, विनोद महतो शामिल हैं. वहीं हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के तालेश्वर एवं मोहन महतो इन मजदूरों में शामिल हैं. जबकि दो मजदूर बिहार के रहनेवाले हैं.
इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://english.lagatar.in/bokaro-burglars-in-the-residential-area-of-bsl-colony-rammed-a-car-were-caught-in-cctv/47320/">बोकारो:
BSL कॉलोनी के रिहायशी इलाके चोरों ने उड़ाई कार, CCTV में कैद हुई वारदात
दुबई में फंसे मजदूरों के वतन वापसी की गुहार
इन सभी मज़दूरों को वहां काम के बदले वेतन तक नहीं दिया जा रहा है. दुबई में फंसे मजदूरों की सूचना के मुताबिक सभी को मात्र एक समय का खाना दिया जा रहा है. इतना ही नहीं उन्हें वापस घर बी नहीं भेजा जा रहा है. वे वतन वापस आना चाह रहे हैं, लेकिन उनके पास पैसे नहीं होने के कारण वहां से लौट नहीं पा रहे हैं. समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब विदेशों में फंसे हैं. पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें दलाल मजदूरों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर विदेश भेज देते हैं. और वे विदेश जाकर फंस जाते हैं. हालांकि उन्हें वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://english.lagatar.in/bokaro-two-lakh-rupees-jewelry-stolen-by-breaking-lock-of-house-in-chas-fir-lodged/46769/">बोकारो:
चास में घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये के गहने की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Leave a Comment