Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व थांग-टा दिवस पर 17 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Ranchi : शनिवार को विश्व थांग-टा दिवस के अवसर पर 17 राष्ट्रीय थांग-टा खिलाड़ियों को झारखंड थांग-टा संघ ने सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले सभी खिलाड़ी झारखंड के विभिन्न जिलों से हैं, जिन्होंने इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर झारखंड का मान बढ़ाया है. बोकारो जिला थांग-टा संघ के सचिव संजू कुमार ने सभी खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस दौरान घोषणा की गई कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा. प्रत्येक वर्ष 11 मार्च को विश्व थांग-टा दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन कर खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा.

पलामू के राजश्री शुक्ला, अंशुमन चौबे, सारीब खान भी सम्मानित

सम्मानित खिलाड़ियों में जुली कुमारी, पूनम कुमारी, समृद्धि कुमारी, राधिका कुमारी, पल्लवी कुमारी, ख़ुशी कुमारी, अनीश यादव, सौरभ भारती, शिव कुमार महतो, संदीप कुमार पासवान, संतोष कुमार, सौरभ भारती, अनीश यादव (सभी धनबाद), प्रियदर्शनी कुमारी, साक्षी कुमारी (दोनों बोकारो), राजश्री शुक्ला, अंशुमन चौबे, सारीब खान (सभी पलामू) तथा मुश्कान कुमारी (गढ़वा) शामिल हैं. सम्मान समारोह के दौरान संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, सचिव मनोज शर्मा, धनबाद जिला ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल, संयुक्त सचिव सूरज वर्मा तथा धनबाद जिला थांग-टा संघ के सचिव कृष्णा कुमार साव, एवं कोषाध्यक्ष ममता पांडेय मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही