Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न डरूंगा, न झुकूंगा : हेमंत, अब रिम्स में ही आनुवांशिक बीमारियों का भी चल जाएगा पता, हमास के बाद क्या ईरान से होगा युद्ध?, कापासारा कोलियरी में धंसी चाल, दो की मौत समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इशारों ही इशारों में फिर से केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि वे उस परिवार से आते हैं, जो लोग डट कर खड़े रहने वालों में से हैं. इसलिए चाहे कितना भी परेशान किया जाए, न झुकेंगे और न ही डरेंगे. सरकार गठन के बाद से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. ढाई साल कोराना में गुजर गया. फिर सूखा पड़ा, इसके बाद जैसे ही सरकार ने काम करना शुरू किया. हर दिन बदल रहे चिकित्सा विज्ञान के साथ ही राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स भी नया आयाम गढ़ने में जुटा हुआ है. नए शोध और उन्नत तकनीक से लैस रिम्स की पहचान बदल रही है. इसी कड़ी में रिम्स झारखंड-बिहार का पहला ऐसा अस्पताल होगा, जहां पीढ़ियों से चली आ रही आनुवांशिक बीमारियों के कारणों का पता लगाया जा सकेगा. इजरायल और हमास के बीच गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर खाड़ी देशों में तनाव गहराता जा रहा है. एक तरफ जहां इजरायल समर्थक यूएई जैसे देश हैं, तो दूसरी तरफ ईरान और सीरिया जैसे ऐसे भी देश हैं जो हमास के साथ पूरी तरह से खुल कर खड़े नजर आ रहे हैं. ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर ने तो धमकी दे दी है कि अगर इजरायल की सेना गाजा के अंदर प्रवेश करती है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि दूसरे मोर्चे भी खुल जाएंगे. ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में रविवार देर रात कोयले के अवैध खनन के दौरान जोरदार आवाज के साथ चाल धंस गई. चाल धंसने से उसके मलबे में दब कर 12 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद कोयला चोरों ने दो शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया है. जिससे फिलहाल दो लोगों की मौत होने की ही पुष्टि हो पाई है. बाकी लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-156.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-112.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-84.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5-50.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/6-40.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/8-29.jpg"

alt="" width="1600" height="1244" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-1-16.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही