Dhanbad : जिले में 3003 व्यक्तियों की जांच के क्रम में 1 फरवरी को 17 कोरोना संक्रमित मिले और 22 बीमार स्वस्थ हुए. इस तरह तेजी से कोरोना के मामले घट रहे हैं. अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 120 रह गए हैं . इसमें कुछ लोग कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं. बिना लक्षण वाले और कम लक्षण वाले संक्रमित 17 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन पर उनके घर में आइसोलेट किया गया है. जिले में कुल अब तक संक्रमण से 13 लोगो की मौत हो चुकी है. [wpse_comments_template]
धनबाद में 17 लोग मिले संक्रमित, 22 हुए डिस्चार्ज
Last Updated: Feb 01, 2022 12:00 AM (IST)