Search

 
 
 

Agnipath Scheme के खिलाफ धनबाद से खुलने या गुजरने वाली 17 ट्रेन रद्द

 
Dhanbad : सेना में बहाली की अग्निपथ योजना के खिलाफ धरना- प्रदर्शन और बिहार बंद के मद्देनजर 18 जून को धनबाद रेलवे स्टेशन से खुलने या गुजरने वाली 17 गाड़ियों को रद्द किया गया है. इन गाड़ियों में - गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 22388 धनबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, 12366 राँची-पटना जन शताब्दी, 03360 वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर, 03364 डिहरी आन सोन-बरवाडीह पैसेंजर, 13306 डिहरी आन सोन- धनबाद पैसेंजर, 03342 डिहरी आन सोन- बरकाकाना पैसेंजर,03312 डिहरी आन सोन-बरवाडीह पैसेंजर, 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस, 12019 हावड़ा-राँची शताब्दी, 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड, 13554 वाराणसी-आसनसोल पैसेंजर, 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस, 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, 12020 राँची-हावड़ा शताब्दी, 03311 बरवाडीह-डिहरी आन सोन पैसेंजर, 03363 बरवाडीह-डिहरी आन सोन पैसेंजर शामिल है. ज्ञात हो कि 17 जून को धनबाद रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी ट्रैक पर उतर आए थे. जिसके बाद कई ट्रेन रद्द कर दी गई थी. कई ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया गया था. कई ट्रेन जहां तहां रोक दी गई थी. कई ट्रेन विलंब से खुली थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही