Search

 
 
 

बराकर नदी में नहाने गये 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर नदी में नहाने के दौरान शनिवार को 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी.  पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने नदी से युवक का शव बाहर निकाला. घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया.
 
बराकर नदी से शव निकाला गया

Dhanbad :  धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर नदी में नहाने के दौरान शनिवार को 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी.  पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने नदी से युवक का शव बाहर निकाला. घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया.

 

जानकारी के अनुसार चिरकुंडा के शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान सनोज गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया.

 

झारखंड की खबरों के लिए  यहां क्लिक करें

 

बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई बिरू ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में सनोज की तलाश शुरू की.करीब पांच घंटे तक चले खोज अभियान के बाद सनोज का शव नदी से बाहर निकाला गया.

 

शव मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.बताया गया कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था. परिवार में उसके अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार बराकर नदी में आए दिन डूबने की घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त कराने और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.    

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.    

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही