Search

 
 
 

धनबाद जिले में 170 आयुष्मान आरोग्य मंदिर तैयार, योग क्लास के साथ मुफ्त दवा भी

 
Dhanbad : धनबाद जिले में 170 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनकर तैयार हैं. इनमें 141 स्वास्थ्य उप केंद्रों को भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना दिया गया है. जहां रोजाना लोगों को योग क्लास करायी जाती है. मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी दी जा रही हैं. जिले में पहले बने 29 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया गया है. इसका टैगलाइन आरोग्यं परमं धनम् है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 140, जबकि शहरी क्षेत्र में 30 आयुष्मान आरोग्य सेंटर हैं. यहां 14 प्रकार की पैथोलॉजी जांच नि:शुल्क की जा रही है. इसके अलावा यहां आने वाले मरीजों को 58 प्रकार की दवाएं भी मुफ्त में दी जा रही हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद धनबाद समेत अन्य जिलों में भी इसकी तैयारी जोर-शोर चल रही है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मधुमेह, मलेरिया, एचआईवी, डेंगू, विजुअल इंस्पेक्शन, हेपेटाइटिस बी, फाइलेरिया, बलगम आदि की जांच की सुविधा है. घनबाद शहर के बिशुनपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला गया है. यहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती की गई है. आरोग्य मंदिर के ओपीडी में सुबह 9 से दिन के 3 बजे तक मरीजों की जांच की जा रही है. उन्हें 58 तरह की दवाइयां मुफ्त में दी जा रही हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rs-3-64-lakh-seized-from-bike-rider-in-chandankiyari/">बोकारो

: चंदनकियारी में बाइक सवार से 3.64 लाख रुपए जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही