Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां में मनाई गई उत्कल गौरव मधुसुदन दास की 173वीं जयंती

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन परिसर में गुरुवार को उत्कल गौरव स्व_ मधुसुदन दास की 173वीं जयंती मनाई गई. मौके पर सेवानिवृत शिक्षक बिरोजा कुमार पति,  उत्कल सम्मीलनी के जिला उपाध्यक्ष सुमंत मोहंती,  जिला महासचिव सुशील षाडंगी समेत बडी संख्या में लोगों ने स्व. मधुसुदन दास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. ओड़िया समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में भी स्व. मधुसूदन दास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/treasury-from-city-to-village-due-to-heavy-power-cut-in-jharkhand-sudeshs-letter-to-cm/">झारखंड

में बिजली की भारी कटौती से शहर से लेकर गांव तक त्राहिमाम : सुदेश की सीएम को चिट्ठी

मधुसूदन दास के प्रयास से उत्कल सम्मिलनी का गठन हुआ था

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मधुसूदन दास के प्रयास से 1903 में उत्कल सम्मिलनी का गठन हुआ था. इसके बाद एक अप्रैल 1936 को स्वतंत्र ओडिशा प्रदेश के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ओड़िया समुदाय के सभी लोगों ने उत्कल गौरव मधुसूदन दास के बताए मार्ग पर चल कर भाषा, साहित्य व संस्कृति के उत्थान के लिये कार्य करने का संकल्प लिया. इस दौरान मुख्य रूप से सपन मंडल, जयजीत षाड़ंगी, भारत चंद्र मिश्र, चंद्रभानु प्रधान, रंजीत मंडल आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-meera-hansda-nominated-for-the-post-of-headman-from-badamada/">खरसावां:

मीरा हांसदा ने बड़ाआमदा से मुखिया पद के लिये किया नामांकन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही