Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होमगार्ड डीजी की नियुक्ति नहीं होने से इस महीने वेतन से वंचित रह सकते हैं 17500 कर्मी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : होमगार्ड डीजी की नियुक्ति नहीं होने से होमगार्ड व अग्निशमन विभाग के करीब 17500 कर्मी इस महीने वेतन से वंचित रह सकते हैं. इनमें राज्य के अगल-अलग जिला में सेवा दे रहे होमगार्ड के जवान भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को वेतन मिलने वाले रुपए का आवंटन खत्म हो गया है. होमगार्ड डीजी रुपया का आवंटन करेंगे तभी कर्मियों को सैलरी मिलेगा, लेकिन एमवी राव के रिटायर होने के बाद डीजी होमगार्ड का पद खाली पड़ा हुआ है. इस जगह पर अब तक किसी भी डीजी रैंक के अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें - सर्दियों">https://lagatar.in/want-to-look-stylish-and-glamorous-in-winter-so-carry-such-outfits/">सर्दियों

में दिखना चाहते हैं स्टाइलिश और ग्लैमरस, तो ऐसे आउटफिट करें कैरी

नेतृत्व विहीन हो गया झारखंड पुलिस का होमगार्ड व अग्निशमन विभाग

झारखंड पुलिस का होमगार्ड व अग्निशमन विभाग नेतृत्व विहीन हो गया है. झारखंड पुलिस का होमगार्ड डिपार्टमेंट में कुल 744 पोस्ट स्वीकृत हैं, जिनमें 592 पोस्ट खाली पड़े हुए हैं. सिर्फ 152 पुलिसकर्मियों के भरोसे यहां का कामकाज चल रहा है. जबकि झारखंड अग्निशमन विभाग भी मैन पावर की कमी से जूझ रहा है. झारखंड अग्निशमन विभाग में कुल 875 पद स्वीकृत है वर्तमान में 460 पद खाली पड़े हुए है. रांची के डोरंडा स्थित अग्निशमन विभाग की ओर से खाली पड़े पदों के लिए कई बार सरकार को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन अभी तक रिक्तियों को भरा नहीं जा सका है. इसे भी पढ़ें -किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-blanket-distribution-among-440-poor-in-many-wards-of-guwa-western-and-eastern-panchayat/">किरीबुरु

: गुवा पश्चिमी व पूर्वी पंचायत के कई वार्डों में 440 गरीबों के बीच कंबल वितरण

होमगार्ड डिपार्टमेंट में पुलिसकर्मियों के 593 पोस्ट खाली पड़े हुए हैं

होमगार्ड डिपार्टमेंट में पुलिसकर्मियों के 593 पोस्ट खाली पड़े हुए हैं, जिनमें डीजी का 01, डीआईजी का 01, समादेष्टा का पद अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है. इसके अलावा जिला समादेष्टा के 25 पोस्ट में 18 पद खाली,  निरीक्षक के 41 पोस्ट में 37 खाली, कंपनी कमांडर के 103 में पोस्ट में 32 खाली, अधिनायक लिपिक के 94 पोस्ट में 79 खाली, अधिनायक अनुदेशक, अधिनायक आयुधपाल, अधिनायक चालक और अधिनायक बैंड के 203 पोस्ट में 186 खाली, सिपाही के 157 पोस्ट में 150 खाली, सिपाही चालक के 23 पोस्ट में 23 खाली, सिपाही बैंड के 64 पोस्ट में 64 पद खाली पड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें -एक">https://lagatar.in/six-naxalites-including-one-crore-rewarded-naxalite-prashant-bose-were-shifted-to-hotwar-jail/">एक

करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस समेत छह नक्सलियों को होटवार जेल किया गया शिफ्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही