Search

हजारीबाग के चार केंद्रों पर 1790 अभ्यर्थियों ने दी उत्कृष्ट विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Hazaribagh : हजारीबाग के चार केंद्रों पर मंगलवार को 1790 अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) की प्रवेश परीक्षा दी. इसमें 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस दौरान डीइओ उपेंद्र नारायण ने चारों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हुई. चारों परीक्षा केंद्रों पर 93 शीक्षक लगाए गए थे. जिला प्लस टू हाई स्कूल में 536, राजकीय बालिका प्लस टू हाई स्कूल में 564, हिन्दू प्लस टू हाई स्कूल में 363 और श्रीकृष्ण आरक्षी प्लस टू उच्च विद्यालय में 327 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. कक्षा छह और सात के परीक्षार्थियों के लिए हिन्दू प्लस टू हाई स्कूल और आठवीं व नौवीं कक्षा के लिए श्रीकृष्ण बाल आरक्षी विद्यालय में सेंटर बनाया गया था. वहीं राजकीय बालिका प्लस टू हाई स्कूल और मॉडल स्कूल चुरचू का सेंटर भी जिला स्कूल में ही बनाया गया था. मॉडल स्कूल बरही का सेंटर राजकीय बालिका स्कूल में बनाया गया था. जिसमे चयनित बच्चे सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई करेंगे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-implement-khatian-based-local-policy-of-1932-haldhar/">धनबाद

: 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करे सरकार- हलधर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp