Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में 18 बोरा केंदू पत्ता जब्त

Chouparan : चौपारण में 18 बोरा केंदू पत्ता जब्त किया गया है. वन विभाग के गौतम बुद्ध वन्य प्राणी आश्रयणी और प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों ने अलग-अलग छापामारी कर केंदू पत्ते को जब्त किया है. वनपाल ने बताया कि चौपारण रेंज के जागोडीह, कालीदाग, काला पहाड़ और भगहर जंगल से अवैध बीड़ी पत्ता (केंदू पत्ता) तोड़ कर 18 बोरा जमा किया गया था. बरही एवं चौपारण वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया. छापेमारी टीम में बरही के प्रभारी वनपाल आनंद सिंह, वनरक्षी वीरेंद्र कुमार, शिशिर लकड़ा तथा चौपारण के प्रभारी वनपाल राहुल कुमार, वनरक्षी पंकज कुमार, सिकंदर नायक एवं अन्य कर्मी शामिल थे. वहीं आश्रयणी के वनकर्मियों ने यह भी बताया कि गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र के सुदूरवर्ती एवं अत्यंत उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र मुड़िया में अवैध रूप से केंदूपत्ता (बीड़ी पत्ता) तोड़ाई एवं इसके संग्रहण के विरुद्ध वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. इसे भी पढ़ें : बालू">https://lagatar.in/ed-raids-on-the-premises-of-sand-businessman-sanjay-singh-know-who-is-sanjay-singh/">बालू

व्यवसायी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, जानिये कौन हैं रसूखदार संजय सिंह 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही