Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 18 जिले कोरोना की चपेट में, मिले 51 नये मरीज, एक्टिव केस 264

Ranchi :  झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य के 18 जिले इसकी चपेट में है. बीते 24 घंटे में राज्य भर में 51 नये मरीज मिले हैं. जिसके बाद एक्टिव केस बढ़कर 264 हो गया है. वहीं रांची में एक दिन में 14 संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है. हालांकि थोड़ी राहत भरी खबर भी है. बीते 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं. (पढ़ें, संसद">https://lagatar.in/no-relief-to-rahul-from-surats-session-court-in-case-of-cancellation-of-parliament-membership-will-approach-high-court-on-friday/">संसद

सदस्यता रद्द होने के मामले में सूरत की सेशन कोर्ट से राहुल को राहत नहीं, शुक्रवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे)

इन जिले में इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में 07, देवघर में 22, धनबाद में 10, पूर्वी सिंहभूम में 54, गढ़वा में 05, गिरिडीह में 07, गोड्डा में 04, गुमला में 09, हजारीबाग में 10, खूंटी में 02, कोडरमा में 05, लातेहार में 06, लोहरदगा में 15, पाकुड़ मे 02, पलामू में 06, रामगढ़ में 07, रांची में 83 और पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गयी है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/rjd-state-in-charge-jai-prakash-yadav-reached-latehar-said-caste-census-should-be-done-in-the-country/">लातेहार

पहुंचे राजद प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश यादव,कहा-देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही