Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में आईटी की ताबड़तोड़ रेड, घूसखोर दारोगा और डीईओ गिरफ्तार, कोई भी कानून से ऊपर नहीं : राज्यपाल, मोबाइल में न करें 401 डायल, हो सकते हैं साइबर ठगी के शिकार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कोयलांचल के नौ कोयला कारोबारियों के 56 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी कर सनसनी फैला दी. झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी. धनबाद जिले में ही करीब दो दर्जन ठिकानों पर टीम की दबिश देर रात तक जारी रही. छापेमारी टीम ने तीन करोड़ रुपये नगद बरामद किये हैं. बुधवार को गुमला से एसीबी की टीम ने डीईओ और कंप्यूटर ऑपरेटर को एक लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. वहीं धनबाद के गोविंदपुर से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गोविंदपुर थाना में पदस्थापित 2018 बैच के दारोगा विक्रम कुमार को 15 हजार कैश रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. टीम ने बैंक मोड़ इलाके में उन्हें गिरफ्तार किया. झारखंड में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. एक कार्यक्रम के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मीडिया ने सवाल किया कि ईडी की कार्रवाई का झारखंड के लॉ एंड ऑर्डर पर असर पड़ेगा क्या? इस पर राज्यपाल ने कहा कि आखिर क्यों लॉ एंड ऑर्डर पर असर पड़ेगा. ईडी अपना काम कर रही है. सीएम को ईडी को सही जवाब देना है. इसमें लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की बात कहां से आ गयी है. राज्यपाल ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. अलर्ट रहें...यदि आपको कोई 401 डायल करने को कहता है, तो कतई न करें. यदि आपने डायल कर दिया, तो साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं. जी हां, झारखंड पुलिस ने मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है. झारखंडवासियों से पुलिस ने अपील है कि किसी के कहने पर 401 डायल न करें. 401 पर डायल करते ही आपके सभी कॉल किसी नये नंबर पर डायवर्ट किये जा सकते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-11.10.38-PM.jpeg"

alt="" width="1022" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-11.10.40-PM.jpeg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-11.10.42-PM.jpeg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-11.10.37-PM.jpeg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-11.10.36-PM.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-11.10.43-PM.jpeg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-11.10.46-PM.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-17-at-11.10.48-PM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1246" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही