Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एटीएस के डीएसपी को मारी गोली, झारखंड में 13.9% कम हुई गरीबी, टेट पास की नियुक्ति को लेकर हाई कोर्ट गंभीर, डायन-बिसाही के आरोप में दंपती की गला रेत कर हत्या, डीसी के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के अपराधी को पकड़ने गए एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित तेरपा में सोमवार की रात हुई. डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अमन साहू गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार करने गई थी. इस दौरान अपराधियों ने एटीएस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हेमंत सोरेन सरकार के चार साल में झारखंड में बहुआयामी गरीबी में 13.9% की गिरावट दर्ज की गई है. इसमें भाजपा की रघुवर दास सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल भी शामिल है. यह आंकड़ा राज्य सरकार का नहीं बल्कि केंद्र सरकार का है. नीति आयोग की ओर से सोमवार को जारी की गई बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) 2023 रिपोर्ट जारी की गई है. झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य सरकार को वर्ष 2016 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में छह सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है. परिमल कुमार एवं अन्य की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा पंचायत स्थित अमडीहा ग्राम में रविवार रात एक वृद्ध दंपती की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि उनकी हत्या डायन-बिसाही के आरोप में की गई है. मृतकों की पहचान कृत सिंह (70) एवं उनकी पत्नी तुलसमनिया देवी (65) के रूप में की गई है. सोमवार को घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने कहा कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुंदाग मौजा के खाता नं. 383 की 10 एकड़ 50 डिसमिल भूखंड की जमाबंदी से संबंधित आवेदन नगड़ी सीओ व रांची एलआरडीसी ने खारिज कर दिया था. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उसकी जमाबंदी लाल यशवंत नाथ शाहदेव और लाल हेमंत नाथ शाहदेव के नाम पर करने का आदेश नगड़ी सीओ को दे दिया. रांची डीसी के इस आदेश को चुनौती देते हुए जहांगीर आलम ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-40.jpg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-40.jpg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-36.jpg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-31.jpg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/5-28.jpg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-30.jpg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/7-16.jpg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-35.jpg"

alt="" width="1600" height="1229" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही