Search

 
 
 

पीडीएस डीलर के कारण 18 हजार कार्डधारियों को नहीं मिली चीनी, बोले DSO – करेंगे कार्रवाई

 
Shubham Kishor Ranchi : अंत्योदय (एएवाई) पीला राशन कार्ड के अधीन आने वाले लाभुकों को प्रति माह चावल, गेंहू, चीनी, दाल और नमक दिया जाना है. रांची जिला में 2139 पीडीएस डीलर और 101934 पीला राशन कार्डधारी हैं. जिला में पीडीएस डीलर की लापरवाही की वजह से 18 हजार से अधिक कार्डधारियों को चीनी नहीं मिल सकी है. जानकारी के अनुसार, पीडीएस डीलर को प्रति राशन कार्ड 1 किलो चीनी देना है. जिसके लिए पहले पीडीएस डीलर को चीनी के लिए प्रत्येक पीला राशन कार्ड के लिए 25 रूपये प्रति केजी राशि जमा करवाना होता है. जिसके बाद गोदाम से डीलर को चीनी मुहैया कराई जाती है. वहीं पीडीएस डीलर लाभुक से चीनी के बदले 25 रूपये वसूलता है, यानि एक रूपया डीलर का कमीशन होता है. लेकिन अब तक जिला के 179 पीडीएस डीलरों ने चीनी के लिए राशि जमा नहीं की है. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-news-jssc-cgl-exam-on-21st-and-22nd-september-notice-issued/">BIG

NEWS: JSSC सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, नोटिस जारी

डीएसओ ने कहा - होगी कर्रवाई

रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने कहा कि वो इस मामले की जांच करेंगे. अगर पीडीएस डीलर द्वारा चीनी वितरण योजना के लिए राशि जमा नहीं करने के कारण चीनी का डीएसडी नहीं हुआ होगा, तो उन डीलरों को शो कॉज किया जाएगा.  
गोदाम पीडीएस डीलर वंचित लाभुक
कडरू 1 15 1128
कडरू 2 43 3267
रातु 4 513
मांडर 15 1053
बुर्नु 14 2448
चान्हो 19 1368
बेरो 6 660
लापुंग 1 132
नामकुम 5 582
कांके 16 1800
सिल्ली 3 555
बुंडु 5 695
टाटम 8 564
सोनाहातु 8 1218
खेलारी 10 756
नगड़ी 1 228
इटकी 6 1113
इसे भी पढ़ें - LAGATAR">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-special-branch-alert-bangladeshis-can-infiltrate-into-jharkhand/">LAGATAR

EXCLUSIVE: स्पेशल ब्रांच का अलर्ट, झारखंड में घुसपैठ कर सकते हैं बांग्लादेशी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही