Search

 
 
 

रांची में एडमिशन काउंसेलिंग के लिए पहुंचे हैं देश भर के 18 विश्वविद्यालय

 
Ranchi : होटल बीएनआर चाणक्य में 9 से 10 जुलाई तक दो दिवसीय एडमिशन काउंसेलिंग फेयर का आयोजन किया गया है. इसमें देश भर के 18 विश्वविद्यालयों की ओर से स्टॉल लगाये गये हैं. विभिन्न विश्वविद्यालय से आये काउंसेलरों ने यहां आनेवाले छात्र छात्राओं से बातचीत कर उनकी रुचि के बारे में जाना. उन्हें आगे क्या पढ़ई करनी चाहिए, इसके सुझाव भी दिये. हालांकि काउंसेलिंग के पहले दिन काफी कम संख्या में बच्चे पहुंचे.

इन विश्वविद्यालयों ने लगाया है स्टॉल 

चितकारा विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, पारुल विश्वविद्यालय गुजरात, आईसीएफसीएआई विश्वविद्यालय रांची, आरके मंगलम विश्वविद्यालय दिल्ली, बीएफआईटी देहरादून, लिंग्यास विद्यापीठ हरियाणा, स्वामी राम हिमाल्या विश्वविद्यालय उत्तराखंड, प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय बेंगलुरु, एमीटी विश्वविद्यालय रांची, डीआईटी विश्वविद्यालय उत्तराखंड, एसकेआईटी राजस्थान और श्रीपदसपत सिंघानिया विश्वविद्यालय राजस्थान जैसे विश्वविद्यालयों ने एडमिशन काउंसेलिंग के लिए स्टॉल लगाया है.

उत्साहित हैं झारखंड के बच्चे : काउंसेलर

यहां आये काउंसेलर ने कहा कि झारखंड के बच्चे बहुत उत्साहित हैं. बातों को ये तुरंत समझ जाते हैं. थोड़ी जगरुकता की कमी है. लेकिन कुछ करने का जज्बा है. यहां आए बच्चे बातों को समझ रहे हैं. हमलोग चाहते हैं कि सभी बच्चों का पढ़ाई अच्छे से हो और उन्हें कामयाबी मिले. कुछ बच्चे ऐसे भी आए, जिनको करना कुछ था, कर कुछ रहे हैं. वहीं काउंसेलिंग में आए विद्यार्थियों ने कहा कि हमलोग को क्या करना चाहिए, यह हमें अच्छे से मालूम नहीं रहता है. अभी का समय हमारे लिए महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-one-days-salary-will-be-deducted-if-there-is-no-satisfactory-answer-from-the-doctors-found-missing-from-duty/">रिम्स

: ड्यूटी से गायब पाए गए डॉक्टरों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर काटा जाएगा एक दिन का वेतन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही