Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारीडीह बस्ती में 18 वर्षीय युवक ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का किया प्रयास

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती निवासी 18 वर्षीय दीपक कुमार ने  शुक्रवार को फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. फिनाइल पीने के बाद दीपक को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों के अनुसार दीपक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और मां गोरखपुर में ट्रेजरी में काम करती है. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/sensex-down-240-points-nifty-slips-from-the-level-of-17-thousand-hcl-tech-top-gainer/">सेंसेक्स

में 240 अंकों की गिरावट, निफ्टी 17 हजार के लेवल से फिसला, एचसीएल टेक टॉप गेनर
दीपक को हार्ट की बीमारी है. दो साल पहले ही टीएमएच में उसका इलाज हुआ था. इसके बाद से ही वह उदास रहता था. शुक्रवार की दोपहर को वह घर से बाहर निकला था और जब वापस आया तो घर के बाहर बेहोश होकर गिर गया. बाद में उसने बताया कि उसने फिनाइल पी लिया है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. वह बारीडीह बस्ती में अपने नाना के पास रहता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही