Search

 
 
 

18 साल का इंतजार खत्म, RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
 

Sports Desk :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका RCB के फैंस को सालों से इंतजार था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. 


20 ओवर में 184 रन बना पाई PBKS

 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आज 3 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190/9 का स्कोर बनाया. जवाब में PBKS की टीम 20 ओवर में 184/7 रन ही बना सकी.

 

तीन प्लेयर्स की गेंदबाजी ने मैच का रुख़ बदला 

 

क्रुणाल पंड्या, यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख आखिरी ओवरों में पलट दिया. इस जीत के साथ RCB ने 18 सालों का इंतजार खत्म किया और पहली बार IPL चैंपियन बनी.


जीत में विराट की भूमिका अहम 


इस ऐतिहासिक जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही. हालांकि उन्होंने फाइनल में 43 रन बनाए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके योगदान ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


विराट के लिए यह जीत विशेष थी, क्योंकि वे आईपीएल के पहले सीज़न से टीम का हिस्सा रहे. हर बार वो फाइनल में पहुंचे लेकिन आईपीएल का ख़िताब जीतने से चूक गए.


18 सालों के लंबे इंतज़ार के बाद आरसीबी ने IPL की ट्रॉफी जीती, जो उनके लंबे करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही