Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: FMD टीकाकरण अभियान में 18 हजार मवेशियों का हुआ वैक्सीनेशन

जिले में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एफएमडी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: जिले में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एफएमडी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है. अब तक जिले में कुल 18,070 पशुओं को एफएमडी का टीका लगाया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: 

इसी क्रम में उपायुक्त, रामगढ़  ऋतुराज के आवास परिसर में भी एफएमडी टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव हेतु टीका लगाया गया. 

Uploaded Image

मौके पर पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा टीकाकरण अभियान की जानकारी दी गई तथा पशुपालकों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया.

 

उपायुक्त ऋतुराज ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक पशु रोग है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य एवं पशुपालकों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. 

 

टीकाकरण इस रोग से बचाव का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने सभी पशुपालकों से अपने-अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से एफएमडी टीकाकरण कराने की अपील की.

 

उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने क्षेत्र में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में पशुपालन विभाग की टीम का सहयोग करें तथा अपने पशुओं को समय पर टीका अवश्य दिलाएं.

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जिले में टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक पशुओं को टीकाकरण से आच्छादित किया जाए.

 

जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा जिले के सभी पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को एफएमडी टीका अवश्य लगवाएं और पशुओं को इस गंभीर संक्रामक रोग से सुरक्षित रखने में सहयोग करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही