Search

18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता : झारखंड से 6 तकनीकी पदाधिकारी होंगे शामिल

Ranchi : 10 से 12 फरवरी तक 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पटना में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में झारखंड के 6 तकनीकी पदाधिकारियों को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में दायित्व निर्वहन के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली ने नामित किया है. इनमें शिव कुमार पांडेय, संजेश मोहन ठाकुर (रांची), अशोक भट्टाचार्य, अरविंद कुमार (बोकारो), योगेश यादव (साहिबगंज), मो फरीद (धनबाद) शामिल हैं. राज्य से चयनित सभी तकनीकी पदाधिकारी पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और बिहार स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ऑथोरिटी, पटना द्वारा किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में देश भर के 599 जिलों के 5472 बालक तथा बालिका एथलीट अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग में भाग लेंगे. राज्य के नामित सभी तकनीकी पदाधिकारियों को खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023_02_07-at-2.11.48-pm-1_2-1.jpg"

alt="" width="1280" height="958" /> इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-boys-and-girls-hockey-team-in-semi-finals-of-khelo-india/">झारखंड

की बालक और बालिका हॉकी टीम खेलो इंडिया के सेमीफाइनल में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp