Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि में गोलमाल, राज्य में पहली बार मिला एवियन फ्लू संक्रमित, साहिबगंज में अवैध खनन की जांच सीबीआई को, झरिया में तनाव, प्रशासन अलर्ट, 122 वर्षों में सबसे ''सूखा'' अगस्त, बढ़ेगी महंगाई समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची विवि अपने तरह-तरह के कारनामे की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है. नया मामला परीक्षा शुल्क को लेकर है. विवि के विभिन्न संकायों में फिलहाल 1.61 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं. सभी स्टूडेंट् से विवि प्रशासन परीक्षा शुल्क के नाम पर सालाना 800 रुपये की वसूली करता है. साल भर में परीक्षा शुल्क के नाम पर 1.61 लाख छात्रों से 12.88 करोड़ रुपये आते हैं. झारखंड में पहली बार एच3एन2 एवियन फ्लू/बर्ड फ्लू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निदेशक डॉ. आरके गुप्ता और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 9 महीने की बच्ची में इसकी पुष्टि हुई है. यह इन्फ्लूएंजा ए का सब टाइप है. देश में इसके संक्रमित मिल रहे हैं. सैंपल को पुणे के एनआईवी लैब में सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. वहां से भी इसकी पुष्टि हुई है. साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगा. झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मामले से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया. उक्त जनहित याचिका इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गवाह विजय हांसदा ने दायर की है. पिछले तीन दिनों से झरिया में हो रहे उपद्रव के चलते तनाव बरकरार है. शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के दौरान कुछ लोगों ने भड़काऊ नारे लगाए. इसके बाद बड़ी तादाद में मानबाद के स्थानीय लोग झरिया थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे. लोगों का आरोप था कि नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों ने मानबाग उषा टाकीज मोहल्ले की गलियों से गुजरते वक्त धार्मिक नारे लगाए. पिछले 122 वर्षों में इस बार अगस्त का महीना सबसे सूखा रहा. देश में इस बार अगस्त के पहले 17 दिनों में सिर्फ 90.7 मिमी (3.6 इंच) बारिश दर्ज की गई. यह सामान्य से लगभग 40% कम है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे माह में इस बार 180 मिमी बारिश होने का अनुमान लगाया है जबकि अगस्त महीने का सामान्य औसत 254.9 मिमी (10 इंच) है. इससे महंगाई बढ़ने के आसार हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-52.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-49.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-42.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-40.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5-30.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/6-29.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/8-28.jpg"

alt="" width="1600" height="1236" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही