Search

 
 
 

धनबाद के तीन सहित 19 ने बैडमिंटन अंपायर परीक्षा के लिए डाला नामांकन

 

दुमका में 21 से 23 जुलाई तक होगी परीक्षा, रांची व रामगढ़ से भी तीन-तीन उम्मीदवार

Dhanbad : झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन (जेबीए) की राज्य स्तरीय अंपायर परीक्षा 21 से 23 जुलाई तक दुमका जिले में होगी. इस परीक्षा के लिए धनबाद के तीन सहित कुल 19 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के प्रभाकर राव ने 18 जुलाई को मंगलवार को जानकारी दी कि सबसे अधिक धनबाद, रांची, और रामगढ़ जिलों से तीन-तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि गोड्डा, दुमका, साहिबगंज से दो-दो उम्मीदवार है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और सरायकेला से एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है. परीक्षा के लिए नामांकन दाखिल करने वाली महिला उम्मीदवारों में प्रियंका कुमारी (जमशेदपुर), वंदना खलखो, अमूल्या अंजेला लकड़ा (दोनों रांची से), और स्वेता महतो (सरायकेला) शामिल हैं. पुरुष उम्मीदवारों में जीतेंद्र कच्छप (रांची), अभिषेक कुमार, मिंटू बिश्वकर्मा, बजरंगी प्रियरंजन (सभी धनबाद से), विनीत कुमार, आकाश कुमार, पवन गोपाल (सभी रामगढ़ से), अंजनी शरण, अब्दुल वारिस खान (दुमका) शामिल हैं. सेल्विन साइमन, अमित हेम्ब्रम (गोड्डा), अभिषेक हांसदा, शिवम राज (साहिबगंज), जगदीश जामुदा (पश्चिमी सिंहभूम) और रंजीत कुमार साहू (लोहरदगा) शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही