Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद बीडी राम के खिलाफ गढ़वा भाजपा के 19 मंडल अध्यक्षों ने फूंका बिगुल

Advertisement
Advertisement
  • 27 में से 19 मंडल अध्यक्षों ने तीसरी बार उम्मीदवारी का किया विरोध
  • मंडल अध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व से उम्मीदवार बदलने की कर रहे मांग
  • अंतर्कलह से हो सकता है भाजपा को बड़ा नुकसान
Garhwa : भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों के 19 मंडल अध्यक्षों ने सांसद बीडी राम के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. गुरुवार को मेराल में बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद बीडी राम को तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए शीर्ष नेतृत्व से प्रत्याशी बदलने की मांग की है. मंडल अध्यक्षों ने पलामू संसदीय क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने की मांग की है. बता दें कि मेराल में ही सांसद बीडी राम मिरल ग्राम रेलवे स्टेशन पर रांची चोपन एक्सप्रेस के ठहराव पर हरी झंडी दिखा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ जिले के 27 मंडल अध्यक्षों में से 19 मंडल अध्यक्ष सांसद बीडी राम के खिलाफ बैठक कर रहे थे. मंडल अध्यक्षों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बाहर के बीडी राम को तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए स्थानीय कार्यकर्ता को लोकसभा उम्मीदवार बनाने की मांग की है. साथ ही लोगों ने वर्तमान सांसद बीडी राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार 10 साल सांसद रहने पर भी उनका व्यवहार जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि डीजीपी का ही है. अपने कार्यकाल में वह न तो जनता से जुड़ सके और न ही कार्यकर्ताओं को पहचान सके. मंडल अध्यक्षों ने चुनौती देते हुए कहा कि सांसद बीडी राम अपने सभी मंडल अध्यक्षों को पहचान लेंगे तो हमलोग राजनीति करना बंद कर देंगे. बैठक में उपस्थित 19 मंडल अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि पार्टी द्वारा जब रायशुमारी की गई थी, उसमें हम सभी लोगों ने बीडी राम का नाम छोड़कर अन्य तीन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम दिया था. लेकिन हम सभी मंडल अध्यक्षों की सलाह को दरकिनार कर षड्यंत्र के तहत रायसुमारी को बदल कर पुनः बीडी राम का नाम भेज दिया गया. इतना ही नहीं सभी मंडल अध्यक्षों ने सांसद श्री राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के नाम पर एनजीओ चलता है, जिसके माध्यम से सांसद निधि का सारा फंड खर्च किया जाता है, जो जांच का विषय है. लोगों ने कहा कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो हम लोगों का विरोध रुकेगा नहीं. राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे तथा पुतला दहन किया जाएगा. आवेदन की प्रतिलिपि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश, संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी झारखंड को भेजा है. विरोध करने वाले मंडल अध्यक्षों में उदय कुशवाहा मेराल उतरी, मनोज जायसवाल मेराल दक्षिणी, बसंत प्रसाद रंका उतरी, उदय कुमार प्रजापति रंका दक्षिणी, कन्हाई प्रसाद केतार, योगेंद्र कुमार मेहता बरडीहा, अवध बिहारी गुप्ता बिशनपुरा, श्रवण कुमार चंद्रवंशी डंडई, संध्याकर विश्वकर्मा खरौंधी, लखन चौधरी डंडा दिलीप कुमार यादव सगमा, विकास कुमार पांडे बंशीधर नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, शिवलाल सिंह चिनिया, राजेश्वर ठाकुर भंडरिया, सोना कुमार यादव भवनाथपुर, बलजीत सोनी रमना, कुमार कनिष्क बंशीधर नगर, बजरंग प्रसाद बड़गड़ और अखिलेश यादव धुरकी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : वसूली,">https://lagatar.in/ed-had-raided-20-locations-of-people-associated-with-amba-prasad-regarding-extortion-illegal-sand-mining-and-land-grabbing/">वसूली,

अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही