Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्मशान बेचा, नदी भी बेच डाली, झारखंड फिर सूखे के चपेट में, धनबाद में तीन महिलाएं जमींदोज, सीएम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, राज्यपाल ने विभावि प्रशासन को सिखाया शिष्टाचार का पाठ समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : गोड्डा जिले के महागामा अंचल में सरकारी जमीन लूटने के लिए शातिरों ने अपनी जाति तक बदल ली. अवैध जमाबंदी के लिए बाप -बेटा बन गया और कहीं-कहीं बेटा भी बाप बन गया है. एक ही व्यक्ति ने नाम और जाति बदल कर सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन की अवैध जमाबंदी करा ली. एक ही परिवार के कई सदस्यों के नाम पर जमाबंदी है, जिसमें पति की जगह ससुर का नाम है. ऐसा हम नहीं, दस्तावेज बता रहे हैं. झारखंड फिर लगातार दूसरे साल सूखे के चपेट में है. राज्य के करीब 200 प्रखंड पूरी तरह सूखे की चपेट में हैं. इनमें नौ की हालत बेहद चिंताजनक बताई गई है. अगर मौसम विभाग की रिपोर्ट पर भरोसा करें, तो राज्य के करीब 21 जिले सूखे के चपेट में हैं. इसका सीधा प्रभाव खरीफ की खेती खासकर धान पर पड़ा है. रिपोर्ट के अनुसार तीन जिलों के नौ प्रखंड गंभीर सखे की चपेट में हैं. जहां पर 60 प्रतिशत से भी कम बारिश दर्ज की गई है. बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र की गोंदुडीह कोलियरी में संचालित हिलटॉप आउट सोर्सिंग परियोजना के पास सड़क पर तेज आवाज के साथ बड़ा गोफ बन गया, जिसमें तीन महिलाएं जमींदोज हो गईं. तीनों महिलाएं छोटकी बौआ बस्ती की बताई जाती हैं. घटना रविवार दोपहर की है. सूचना मिलते ही बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर बचाव कार्य में जुट गई. ईडी के समन के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. सोमवार को शीर्ष अदालत में हुई सीएम की रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया गया है कि पहले वह झारखंड हाईकोर्ट का रुख करें. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच में इसकी सुनवाई हुई.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-70.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-60.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-51.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-43.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-38.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-33.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/7-30.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/8-31.jpg"

alt="" width="1600" height="1229" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही