Search

 
 
 

धनबाद-बोकारो के 192 बच्चों व शिक्षकों ने पेंटिंग परीक्षा में लिया भाग

 
Dhanbad : सिंफर स्टॉफ क्लब व बंगीय संगीत परिषद कोलकाता से संबद्ध हॉबी क्लब की ओर से 25 जून को सिंफर सामुदायिक भवन में वार्षिक पेंटिंग परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा में धनबाद और बोकारो जिले के 192 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया. परीक्षा में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को मार्केट, काइट फ्लाइंग, फेस्टिवल, फिशिंग, फ्रूट बास्केट समेत अन्य थीम पर पेंटिंग करने को दिया गया था. हॉबी सेंटर के डायरेक्टर और जाने-माने आर्टिस्ट शिवशंकर धर ने बताया कि विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों से कक्षा छह से 10वीं और उससे ऊपर के बच्चों के अलावे कई स्कूलों के शिक्षकों ने भी परीक्षा में भाग लिया. उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी. परीक्ष की भूमिका कल्याण सेनगुप्ता ने निभाई. आयोजन को सफल बनाने में जोइता सोहनी धर, भविता चावड़ा, एकता राठौर, प्रीतेश राठौर बुद्धदेव, सिंफर स्टाफ क्लब के सांस्कृतिक सचिव शुभय कुमार प्रसाद और एसएन शर्मा का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hoe-wire-broken-near-kulti-station-many-trains-including-maurya-delayed-by-6-30-hours/">धनबाद

: कुल्टी स्टेशन के पास एचओई तार टूटा, मौर्य सहित कई ट्रेनें 6.30 घंटे लेट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही