Dhanbad : जिले में कुल 4618 लोगों की कोरोना जांच की गई. इसमें 199 संक्रमित मिले. कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने तथा जांच के क्रम में मिलने वाले संक्रमित व्यक्तियों को उचित स्वास्थ्य प्रबंधन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा आज धनबाद रेलवे स्टेशन, विभिन्न हॉटस्पॉट, सेंट्रल अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, टाटा जामाडोबा अस्पताल, एनएच-2 व चिरकुंडा चेकपोस्ट, निजी लैबोरेट्री, बरटांड बस स्टैंड व प्रखंडों में 09 जनवरी को 4618 व्यक्तियों की जांच की गई. जांच के क्रम में 199 संक्रमित मिले. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है. 9 दिनों में मिले 1339 मरीज कोरोना संक्रमित, जो इस प्रकार हैं. 01 जनवरी 113 02 जनवरी 110 03 जनवरी 109 04 जनवरी 161 05 जनवरी 223 06 जनवरी 164 07 जनवरी 93 08 जनवरी 167 09 जनवरी 199
पोर्टल में होगा बदलाव, चुनाव वाले राज्यों में सर्टिफिकेट से हटेगी मोदी की तस्वीर [wpse_comments_template]
स्वस्थ होकर 184 डिस्चार्ज
कोरोना वायरस का उपचार कराकर 9 जनवरी को 184 व्यक्ति स्वस्थ हुए. उन्हें जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल से डिस्चार्ज कर 14 दिनों के होम कोरेंटिन में घर भेज दिया है. इस अवधि में कोविड 19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करनेे, समय पर दवाइयां लेने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई है.15 से 18 वर्ष के 2040 युवाओं ने लिया वैक्सीन
15 वर्ष से 18 वर्ष के 4711 युवाओं ने 9 जनवरी को वैक्सीन लिया. वैक्सीनेशन के नोडल पदाधिकारी डॉ विकास कुमार राणा ने बताया कि 9 जनवरी को 15 वर्ष से 18 वर्ष के 2040 युवाओं ने प्रथम डोज लिया. इनके लिए धनबाद, बाघमारा, बलियापुर, गोविंदपुर, झरिया, निरसा, तोपचांची एवं टुंडी में वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की गई है. इसे भी पढ़ें- CoWIN">https://lagatar.in/there-will-be-change-in-cowin-portal-modis-picture-will-be-removed-from-the-certificate-in-the-election-states/">CoWINपोर्टल में होगा बदलाव, चुनाव वाले राज्यों में सर्टिफिकेट से हटेगी मोदी की तस्वीर [wpse_comments_template]
Leave a Comment