- 91917 बढ़ी सीएम वृद्धावस्था पेंशन योजना में लाभुकों की संख्या
- एचआइवी ग्रसितों की पेंशन योजना में 2781 लाभुक बढ़े
सबसे अधिक राशि वृद्धवास्था पेंशन में खर्च
राज्य में सबसे अधिक राशि मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना में खर्च की गई है. इस योजना के तहत 662.84 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. वहीं मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत 39.57 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इंदिरा गांधी ओल्ड एज पेंशन स्कीम के तहत 703.20 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इस श्रेणी में पेंशधारियों की संख्या 931868 है. इंदिरा गांधी विडो पेंशन स्कीम के तहत 234.55 करोड़ रुपए खर्च किए गए. इसमें पेंशनधारियों की संख्या 256708 है.वृद्धावस्था पेंशन योजना में सबसे कम खर्च
वित्तीय वर्ष 2023-24 में सबसे कम खर्च मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना में की गई है. अब तक इस श्रेणी में 40.88 फीसदी राशि खर्च की गई है. इंदिरा गांधी विधवा पेंशन में सबसे अधिक 70.38 फीसदी राशि खर्च की गई है. इंदिरा गांधी नेशनल डिसेबिलिटी पेंशन स्कीम के तहत 69.70 फीसदी राशि खर्च की गई है. एचआईवी पीड़ित पेंशन योजना के तहत 42.61 फीसदी राशि खर्च की गई है. पेंशन योजना अब तक भुगतान(लाख में) खर्च का प्रतिशत इंदिरा गांधी ओल्ड पेंशन स्कीम 70320.58 56.86 इंदिरा गांधी विडो पेंशन स्कीम 23455.37 70.38 इंदिरा गांधी डिसेबिलिटी पेंशन 2294.67 69.70 नेशनल फैमिली बेनेफिट 654.6 32.73 मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन 66284.41 40.88 मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन 3957.65 48.94 मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन 18740.88 40.31 मुख्यमंत्री एचआईवी पीड़ित पेंशन 285.88 42.61 स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन 13256.75 46.00 इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-should-raise-the-slogan-of-zindabad-so-loudly-that-the-voice-crosses-the-bars-of-hotwar-and-reaches-hemants-ears-kalpana-soren/">हेमंतसोरेन जिंदाबाद का नारा इतना जोर से लगाईये कि आवाज होटवार की सलाखों को पार कर हेमंत के कानों तक पहुंचे : कल्पना सोरेन [wpse_comments_template]
Leave a Comment