Ranchi: भारतीय एथलेटिक्स संघ और गुजरात एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में संपन्न 19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते. बालक अंडर 16 वर्ग में गुमला के अनुज बाखला ने 10.96 से. के साथ 80मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक जीता. वहीं पूर्वी सिंहभूम के हिमांशु कुमार सिंह ने ऊंची कूद में 1.85 मीटर कर जंप के साथ स्वर्ण पदक जीता. जामताड़ा जिला की सविता मुर्मू ने बालिका अंडर 16 वर्ग में 10 मीटर एप्रोच जेवलिन थ्रो में 39.27 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया. अंडर 16 वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के राहुल बोबोंगा ने 5 मीटर एप्रोच लंबी कूद में 4.55 मीटर के साथ रजत जीता. पहले दिन रांची के रिशु राज ने बालक अंडर 14 वर्ष वर्ग में 2668 अंकों के साथ ट्राईथलोंन ग्रुप बी में कांस्य जीता था. बता दें इस प्रतियोगिता में देश भर से कुल 616 जिलों के 5500 से अधिक एथलीट भाग लिया. एथलीटों ने किया शानदार प्रदर्शन बालक 14 वर्ष शुभम एक्का -गुमला -60 मीटर - चौथा परमा हांसदा - साहेबगंज- ट्रायथलन सी - छठा पृथ्वी राज मंडल- साहेबगंज किड्स जेवलिन- नौवां बालिका अंडर 14 वर्ष ममता मेरी मुर्मू - पुर्वी सिंहभूम -60 मीटर -चौथा बालक अंडर 16 वर्ष पवन कुमार - रामगढ़ – पेंटाथलन -चौथा प्रकाश गंजू -गुमला-जेवलिन -छठा विशाल कुमार- बोकारो- 600 मीटर -छठा जयदीप उरांव -गुमला -पेंटाथलन - नौवां इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक,अध्यक्ष सी.डी.सिंह सचिव एसके पांडेय समेत संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी. [wpse_comments_template]
19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता, तीसरे दिन झारखंड ने जीते 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक
Last Updated: Feb 18, 2024 12:00 AM (IST)