Search

 
 
 

1st JPSC घोटाला : छह आरोपियों ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, बेल बॉन्ड भी भरे

 
Ranchi :  प्रथम JPSC घोटाला के छह आरोपियों ने गुरुवार को रांची CBI कोर्ट में सरेंडर किया है. जिन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है, उसमें सीमा सिंह, सुषमा सोरेन, ज्योति झा, कमलेश नारायण, संजीव कुमार और राजीव कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपियों ने कोर्ट के समक्ष दस-दस हजार के दो-दो निजी मुचलके भी भरे हैं. दरअसल CBI ने जेपीएससी घोटाला से संबंधित केस में पिछले वर्ष चार्जशीट दाखिल की थी. जिसपर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ समन जारी किया था. कोर्ट से समन जारी होने के बाद कई अभियुक्तों ने हाईकोर्ट से अग्रिम बेल मांगी थी. अग्रिम बेल के आग्रह को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद सरेंडर और बेल बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी की गयी. सीबीआई ने JPSC घोटाला से जुड़े इस केस में कांड संख्या 5/2012 दर्ज की है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही