Search

 
 
 

रांची के 2.30 लाख बुजुर्गों को मिलेगा सर्वजन पेंशन योजना का लाभ

 
Ranchi : सूबे के करीब 15 लाख बुजुर्ग सर्वजन पेंशन योजना से वंचित हैं. ऐसे लोगों को योजना का लाभ देने की सरकार ने पहल शुरू कर दी है. सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार 8 जून को गुमला से इस कार्य का शुभारंभ किया था. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि महीने की 5 तारीख तक लाभुकों को पेंशन की राशि मिल जानी चाहिए. साथ ही छूटे लाभुकों को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया था. सीएम ने साफ शब्‍दों में कहा था कि ऐसा नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. जिसके बाद इस योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है. जिलेवार छूटे लाभुकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही योग्‍य लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ दिया जायेगा. प्राप्‍त आंकड़ा के अनुसार राजधानी रांची के 2.30 लाख बुजुर्ग इस योजना से वंचित हैं, जिन्हें जल्‍द ही योजना से जोड़ा जायेगा. विभाग के कर्मी घर-घर जाकर योग्‍य लाभुकों की पहचान करेंगे और उन्‍हें इस योजना से जोड़ने का काम करेंगे.

किस जिले में कितने हैं 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग

बोकारो - 125275 चतरा - 20093 देवघर - 46868 धनबाद - 142045 दुमका - 37034 गढ़वा- 5660 गिरिडीह - 116666 गोड्डा - 55496 गुमला - 48628 हजारीबाग -106363 जामताड़ा - 9776 खूंटी -30689 कोडरमा - 24640 लातेहार - 24858 लोहरदगा -7653 पलामू - 46610 पूर्वी सिंहभूम-154414 रामगढ़ - 44476 रांची - 230098 साहिबगंज- 56274 सरायकेला- 36521 सिमडेगा - 32881 पश्चिमी सिंहभूम- 65408 कुल : 1503486

सरकार का लक्ष्य हर सुयोग्य व्यक्ति को मिले योजना का लाभ

राज्‍य में बीते 18 नवंबर 2021 से सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है. सरकार का लक्ष्‍य है कि हर योग्‍य व्‍यक्‍ति को योजना का लाभ मिले. सरकारी नौकरी कर रहे और पहले से पेंशन उठा रहे लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा आयकर देने वाले परिवार को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. बता दें कि सर्वजन पेंशन योजना लागू करने से पहले राज्य में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में लाभुकों की कुल संख्या 978730 थी. योजना लागू करने के बाद वर्तमान में लाभुकों की संख्या 1376225 है. योजना को लागू करने के बाद 397495 नए लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ा गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-governor-summons-dgp-adg-dc-and-ssp/">रांची

हिंसा: राज्यपाल ने DGP,ADG, DC और SSP को किया तलब
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही