Search

घर से 2.4 किलो गांजा और 231530 कैश बरामद, बाप-बेटा गिरफ्तार।। समेत गिरिडीह की कई खबरें

पुलिस ने धंधेबाज धनेश्वर साव और उसके पुत्र रवींद्र कुमार को किया गिरफ्तार

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड अंतर्गत कलवा नदी के समीप धनेश्वर साव के घर से तिसरी पुलिस ने रविवार को 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. साथ ही 2 लाख 31 हजार 530 रुपए नगद राशि भी बरामद किया है. मौके से पुलिस ने धंधेबाज धनेश्वर साव और उसके पुत्र रवींद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. एसपी द्वारा  खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. एसडीपीओ के आदेश पर उनके नेतृत्व में तिसरी पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ तिसरी थाना क्षेत्र के कलवा नदी के समीप धनेश्वर साव के घर पहुंचीं. जहां नोटिस के बाद घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया. वहीं पुलिस को घर से दो लाख 31 हजार 530 रुपये नगद भी मिले है. धंधेबाज धनेश्वर साव और उसके पुत्र रवींद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार पिता-पुत्र ने बताया कि वे लोग काफी समय से इस धंधे में लगे हुए हैं. इस धंधे में इन दोनों  व्यक्तियों ने बिहार के मंटू नामक व्यक्ति की संलिप्तता होने की भी बात बताई है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई सुदर्शन बिन, आरक्षी अनिल यादव और निरंजन राय शामिल थे.

अवैध देशी शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/16-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Pirtand(Giridih) : गिरिडीह के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित शराब कारोबार को रोकने के उद्देश्य से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा थाना क्षेत्र के सोबरनपुर गांव में अवैध रूप से संचालित शराब की मिनी फैक्ट्री का खुखरा थाना पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए सोबरनपुर गांव में राजू पंडित के घर से भारी मात्रा में देशी शराब, अवैध जावा महुआ एवं फिनाइल की गोली को जब्त किया है. अवैध शराब के इस मिनी फैक्ट्री का खुलासा गिरिडीह एसपी के निर्देश पर खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की. छापेमारी के दौरान करीब 600 किलो ग्राम जावा महुआ, 270 लीटर देशी महुआ शराब एवं देशी महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. मामले की पुष्टि गिरिडीह एसपी ने की है. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधर पर यह कार्रवाई की गई है. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-may-be-rain-with-thunderstorms-in-these-districts-including-ranchi-latehar-in-the-next-three-hours/">Weather

Alert: अगले तीन घंटे में रांची, लातेहार समेत इन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp