Search

 
 
 

धनबाद की 2.60 लाख महिलाओं को मिलेगी मंईयां योजना की पहली किस्त, कल से खाते में जाएगा पैसा

 
Dhanbad : धनबाद जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक करीब तीन लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद ने बताया कि योजना की पहली किस्त महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करने की तैयारी चल रही है. जिले की 2 लाख 60 हजार महिलाओं के खाते में पहली किस्त के रूप में एक-एक हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी. राशि खाते में ट्रांसफर करने की शुरुआत बुधवार से कर दी जाएगी. धीरे-धीरे सभी महिलाओं के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे. बताया कि बाकी बची महिलाओं को सितंबर महीने से सम्मान राशि मिलनी शुरू हो जाएगी.

मुख्यमंत्री हजारीबाग से करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग में योजना की शुरुआत करने वाले हैं. इसकी तिथि को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि संभवतः 22 अगस्त को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हजारीबाग में हो सकता है, जिसमें हजारीबाग प्रमंडल अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लाभुकों के खाते में मंइयां योजना की राशि भेजने की शुरुआत की जाएगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-due-to-lack-of-road-pregnant-woman-did-not-reach-hospital-on-time-died/">गिरिडीह

: सड़क के आभाव में गर्भवती समय पर नहीं पहुंची अस्पताल, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही