Search

 
 
 

बूटी मोड़ में भिड़ी 2 बसें और तेल का टैंकर, कई घायल

 
Ranchi : राजधानी में बढ़ते ठंड के साथ ही दुर्घटनाओं में भी तेजी आ गयी है. बूटी मोड़ के शिवाजी नगर गेट के सामने गुरुवार की सुबह 6:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस सड़क हादसे में 2 बसें और एक टैंकर आपस में टकरा गये. इस स़ड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई बसों में से एक बस पटना से आ रही थी. इसी बस में बैठे ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है.

 इसे भी देखें ...

इसे भी पढ़ें- किसानों">https://lagatar.in/will-the-committee-decide-between-the-farmers-and-the-government-critical-hearing-today/10486/">किसानों

और सरकार के बीच कमेटी से हो सकेगा फैसला ? आज होगी अहम सुनवाई

ओवरटेक करने के क्रम में हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार ओवरटेक करने के क्रम में यह सड़क हादसा हुआ है. सड़क पर मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया है. मौके पर मौजूद कुछ लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि  टक्कर की आवाज इतनी ज्यादा थी कि ठोड़ी देर तक तो कुछ भी समझ हीं नहीं आया कि मामला क्या है. इसे भी पढ़ें- राम">https://lagatar.in/foreign-and-corporate-money-will-not-be-spent-in-construction-of-ram-temple-know-how-much-can-help/10483/">राम

मंदिर निर्माण में नहीं लगेगा विदेश और कॉरपोरेट का पैसा, जानें कितना कर सकते हैं सहयोग
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही