Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूजीलैंड में 20 मिनट में भूकंप के 2 झटके , रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 रही

LagatarDesk : न्यूजीलैंड में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गयी है. भारतीय समयानुसार, भूकंप आज सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया. इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप आने के 20 मिनट बाद यानी छह बजकर 53 मिनट पर केर्माडेक द्वीप पर दोबारा भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी थी. इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 39 किलोमीटर गहराई में था. (पढ़ें, कूनो">https://lagatar.in/bad-news-from-kuno-national-park-death-of-another-cheetah-brought-from-south-africa/">कूनो

नेशनल पार्क से आयी बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका से लाये गये एक और चीते की मौत)

16 मार्च को भी आया था जोरदार भूकंप

न्यूजीलैंड का केर्माडेक द्वीप समूह भूकंप का केंद्र बना हुआ है. 16 मार्च में भी यहां भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 मापी गयी थी. बता दें कि पूरी धरती सात टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. धरती के नीचे मौजूद ये प्लेटें बेहद धीमी रफ्तार से घूमती रहती हैं. हर साल यह 4-5 मिमी अपनी जगह से खिसक जाती हैं. इस दौरान कोई प्लेट किसी के नीचे से खिसक जाती है, तो कोई दूर हो जाती है. इस दौरान जब प्लेटें आपस में टकराती हैं तो जमीन हिलने लगती है. इस कंपन को ही भूकंप कहते हैं. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/the-eyes-of-the-land-mafia-on-the-barhi-river-the-land-is-being-sold-step-by-step-the-officials-are-unaware/">बरही

नदी पर गड़ी भू-माफियाओं की नजर, जमीन बिक रहे हैं डगर-डगर, अधिकारी बेखबर

9 तीव्रता से आता है बेहद भयावह और तबाही वाला भूकंप

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर मापी जाती है. जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं. रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल में 1 से 9 तक अंक होते हैं. भूकंप की तीव्रता को उसके केंद्र यानी एपीसेंटर से नापा जाता है. यानी उस केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा को इसी स्केल पर मापा जाता है. 1 यानी कम तीव्रता की ऊर्जा निकल रही है. 9 यानी बेहद भयावह और तबाही वाला भूकंप. अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटका होता है. इसे भी पढ़ें :IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-csk-beat-kkr-rahane-shines/">IPL

2023 : CSK ने KKR को धोया, गेंदबाजों की जमकर हुई धुलाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही