Search

 
 
 

76वां राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखंड को मिला 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक

 
Ranchi: तमिलनाडु साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 76वें सीनियर, 53वें जूनियर, 39वें सब जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय ट्रेक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 19 नवंबर 2024 तक तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित है. प्रतियोगिता के चौथे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वूमेन जूनियर वर्ग में स्प्रिंट 200 मीटर स्पर्धा में सरिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता तथा वूमेन जूनियर टाइम ट्रायल 500 मीटर स्पर्धा में 00.38.200 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक सरिता कुमारी अपने नाम किया. अमीर रियाज वर्ग मेन एलीट टाइम ट्रायल 1000 मीटर स्पर्धा में 01.08.533 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया. झारखंड की साइकिलिंग की गोल्डन गर्ल सरिता कुमारी ने चौथे दिन दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दो स्वर्ण एक कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने पर दोनों ही खिलाड़ियों (राइडर) तथा टीम मैनेजर व प्रशिक्षक को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक समेत साइकिलिंग संघ के सदस्यों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही