Search

 
 
 

एयर कंडीशन लगाने के नाम पर 2 लाख 72 हजार की ठगी

 
Bokaro : एयर कंडीशन लगाने के नाम पर 2 लाख 72 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. जमशेदपुर की एक एजेंसी ने होटल हंस रेजेंसी में एयर कंडीशन लगाने के नाम पर ठगी की है. मामले में जमशेदपुर मानगो स्थित आजाद नगर निवासी कादिर महमूद खान को आरोपी बनाया गया है. होटल संचालक ने बताया कि आरोपी के साथ बात जब फाइनल हुई तो उसे होटल में एयर कंडीशन लगाने काम दे दिया गया. एडवांस राशि के रुप में आरोपी को 2 लाख 72 हजार रुपए दिये गये, लेकिन होटल में एयर कंडीशन का उसने कोई काम नहीं किया. होटल संचालक दीपक गुप्ता की तरफ से इस संबंध में मंगलवार को सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है. थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crores-bet-in-gambling-on-deepawali-police-kept-driving-away-the-gamblers/">धनबाद

: दीपावली पर जुए में लगा करोड़ों का दांव, जुआरियों को खदेड़ती रही पुलिस [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही