Search

 
 
 

इंटेकवेल में लगे 2 नए मोटर, विधायक डॉ. लंबोदर ने किया उद्घाटन समेत बेरमो की दो खबरें

 
Bermo : गोमिया प्रखंड की हजारी पंचायत अंतर्गत खुदगड़ा हजारी जलापूर्ति योजना के इंटेकवेल व मोटर हाउस में पेयजल विभाग की ओर से 50 एचपी का वीटी मोटर व 25 एचपी का एचएमसी मोटर लगाया गया है. इसके अलावा हेड केबल, एक स्कैन,एक सरवो व पेनल सेट भी लगया है. शनिवार को मोटर सहित सभी सभी इक्विपमेँट का उद्घाटन गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने किया. उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर पानी की समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है. लोगों के घरों तक पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पानी पहुंचाने की की व्यवस्था की जा रही है. हजारी  खुदगड़ा पेयजलापूर्ति योजना में अक्सर तकनीकी खराबी आने से पानी सप्लाई बाधित हो रही थी. अब नया मोटर पंप लग जाने से लोगों को निर्बाध रूप से पानी मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि गोमिया-पलिहारी गुरुडीह पेयजलापूर्ति योजना का काम भी शुरू हो गया है. इसके पूरा होने से लोगों को कोनार नदी से स्वच्छ पानी मिल सकेगा. विधानसभा क्षेत्र बिजली, सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है. मौके पर मुखिया तारामणि देवी, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, कुलदीप प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, बेबी कुमारी, अनु देवी, केदार यादव, मंटू यादव, नागेश्वर यादव, भुनेश्वर यादव, कृष्णा यादव, हरि प्रजापति, बसंत स्वर्णकार आदि उपस्थित थे.

बैठक में 16 की औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

[caption id="attachment_845196" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/strike.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक करते ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि[/caption] Bermo : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ढोरी एरिया कमेटी की बैठक शनिवार को एटक नेता जवाहरलाल यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 16 फरवरी से शुरू देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. जवाहरलाल यादव ने कहा कि हड़ताल की सफलता के लिए 12 फरवरी से परियोजनाओं में जाकर पिट मीटिंग की जाएगी. बैठक में इंटक के शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, गोवर्धन रविदास, मुरारी सिंह, मो. कलीमुद्दीन, महेंद्र चौधरी, भीम महतो, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-riding-bike-seriously-injured-in-road-accident/">गिरिडीह

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही