Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो की 2 खबरें : वोट प्रतिशत बढ़ाने को जारी रखें जागरूकता अभियान- सचिव

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव ने की स्वीप कोषांग की समीक्षा बैठक  

Bokaro : भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान जारी रखने पर जोर दिया. कहा कि मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर इसका प्रचार-प्रसार भी करें, ताकि लोगों में विश्वास बढ़े और मतदान में भाग लें. मतदान केंद्रों पर क्या-क्या व्यवस्था की गई है इसकी जानकारी मतदाताओं को होनी चाहिए. उन्होंने रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को नोडल बनाकर उन्हें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय करने की बात कहीं. ट्राइबल क्षेत्रों मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का विशेष निर्देश दिया. इससे पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने बोकारो जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अब तक किए गए कार्यों व आगे की योजना की जानकारी दी. मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया, चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, बेरमो एसडीओ अशोक कुमार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, स्वीप कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी एनएस कुजूर, मनोज मंजीत, प्रवीण कुमार, हेमलता बून, जगरनाथ लोहरा, शक्ति कुमार आदि उपस्थित थे.

मास्टर ट्रेनर ने समझाई ईवीएम-वीवीपैट की बारिकियां

[caption id="attachment_865610" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/ईवीएम.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी देते मास्टर ट्रेनर[/caption] Bokaro : लोकसभा चुनाव पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार को बोकारो समाहरणालय सभागार में ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी संदीप कुमार ने की. राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम-वीवीपैट की बारीकियां समझाईं. उन्होंने संबंधित कर्मियों को इसके संचालन की विधि बताई. कहा कि ईवीएम संचालन में जहां भी शंका हो उसका तत्काल समाधान कराएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू व निर्बाध रूप से सम्पन्न कराया जा सके. उन्होंने ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मियों को सभी तरह के प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू व वीवीपैट को जोड़ने, खोलने, सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं, संबंधित कोषांग के वरीय नोडल, नोडल पदाधिकारी, कर्मी व सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्वाचन सामग्री, मतगणना व चुनाव परिणाम जारी करने को लेकर भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-take-care-of-the-security-of-the-jail-also-provide-good-food-to-the-prisoners-dc/">साहिबगंज

: जेल की सुरक्षा का रखें ध्यान, बंदियों को अच्छा भोजन भी दें- डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही