Search

 
 
 

चतरोचट्टी से 298 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त समेत बोकारो की 2 खबरें

 
Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चिंद्री गांव में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. टीम ने गांव के जागो साव, छोटन साव व राजेंद्र साव के घर से 298 लीटर नकली अंग्रेजी शराब, 1500 पीस खाली बोतल, 1100 ढक्कन व विभिन्न ब्रांड की शराब के 500 पीस रैपर जब्त किया है. धंधेबाज भागने में सफल रहे. उनके खिलाफ उत्पादन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका कुमारी, गृहरक्षक व अन्य शामिल थे.

आयोग के निर्देशों का पालन करें राजनीतिक दल : डीसी

Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में लोकसभा चुनाव की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. डीसी ने दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी और उनका अक्षरण पाल न करने को कहा. इस दौरान उन्होंने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों के डिस्पैच सेंटर व ईवीएम रिसिविंग सेंटर, काउंटिंग सेंटर आदि की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईवीएम लेकर मतदान कर्मियों की रवानगी का डिस्पैच सेंटर सेक्टर 8 स्थित बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल को बनाया गया है. जबकि मतदान के बाद ईवीएम रिसिविंग व काउंटिंग सेंटर चास आईटीआई मोड़ स्थित बाजार समिति को बनाया गया है. ईवीएम, वीवीपैट का पहला रेंडमाइजेशन 24 अप्रैल को होगा. प्रथम रेंडमाइजेशन, वज्रगृह खोलने व बंदकर सील करने के समय सभी की उपस्थिति अनिवार्य है. बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, बेरमो एसडीओ अशोक कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, ईवीएम कोषांग के नोडल मो. सफीक आलम, ईवीएम कोषांग के पीयूष, मीडिया कोषांग के अविनाश कुमार समेत झामुमो, कांग्रेस, भाजपा, राजदल, आम आदमी पार्टी, आजसू व अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mutilated-body-of-a-youth-recovered-from-the-railway-track-in-pathardih/">धनबाद

: पाथरडीह में रेलवे ट्रैक से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही